नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का चौकोड़ी दौरा स्थगित, AICC के बुलावे पर गरमपानी से वापस देहरादून लौटे ।

गंगोलीहाट संवाददाता।
गंगोलीहाट: उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के चौकोड़ी में प्रस्तावित दौरा अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया है। कांग्रेस आलाकमान (AICC) से जरूरी संदेश मिलने के बाद उन्हें बीच रास्ते खैरना-गरमपानी से ही वापस देहरादून लौटना पड़ा।
इस संबंध में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज टम्टा ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने स्वयं फोन कर कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना दी। AICC से आए आकस्मिक बुलाव के कारण उन्हें अपना दौरा बीच में ही छोड़कर देहरादून रवाना होना पड़ा।
मनोज टम्टा के अनुसार, चौकोड़ी में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की अगली तिथि की सूचना शीघ्र जारी की जाएगी। कार्यक्रम स्थगित होने पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से खेद व्यक्त किया है।

