FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandदेहरादून।मौसम

गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना।

एनएचएल नेटवर्क।

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र की भविष्यवाणी सही साबित हुई है। प्रदेश के पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक मौसम ने करवट ले ली है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी समेत कई जिलों में बीते 12 घंटे में भारी बारिश दर्ज की गई। पुरोला में सबसे अधिक 31 मिमी वर्षा हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और पौड़ी जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि 15 और 16 मार्च को प्रदेश के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

 

Share This News