लिटिल एंजेल नर्सरी एंड पब्लिक स्कूल प्रबंधक व छात्र-छात्राओं ने हाई स्कूल की टॉपर छात्र प्रियंका रावत का स्वागत किया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल की टॉपर छात्र प्रियंका रावत का लिटिल एंजेल नर्सरी एंड पब्लिक स्कूल बेरीनाग के छात्र-छात्राओं और अध्यापकों द्वारा अभिनंदन सम्मान स्वागत किया गया उनके पिता राजेश रावत और माता रजनी रावत भी इस समारोह में शामिल हुए प्रधानाचार्य गोविंद उपाध्याय द्वारा विद्यालय का मोमेंटो प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र सिंह बोरा द्वारा प्रियंका रावत की उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

