हवन और विशाल भंडारे के साथ ऐतिहासिक कालसिन मंदिर में संपन्न हुई महाशिवपुराण कथा।

न्यूज़ होम लाइव डिजिटल।
बेरीनाग विकासखंड बेरीनाग के ग्राम खितौली स्थित ऐतिहासिक कालसिन मंदिर में चल रही ग्यारह दिवसीय महाशिवपुराण कथा का रविवार को हवन, पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ विधिवत समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से समूचा क्षेत्र शिवमय और भक्तिमय बना रहा।

कथा के ग्यारहवें दिन का शुभारंभ प्रातः कालीन वेला में भव्य पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक के साथ हुआ। इस दौरान मुख्य यजमान भुवन चंद्र पंत ने सपरिवार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात प्रसिद्ध कथावाचक पंडित किशोर जोशी ने वैदिक रीति-रिवाज से हवन और पूर्णाहुति संपन्न कराई। अनुष्ठान के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
- आयोजन में इनकी रही विशेष सहभागिता
इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में मुख्य यजमान भुवन चंद्र पंत, मंदिर के पुजारी तारा दत्त पंत, नगर पालिका अध्यक्ष हेमवंती पंत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेम पंत, पूर्व मंडल महामंत्री विमलेश पंत, नगर भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत सहित स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं का विशेष सहयोग रहा।

