FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandगंगोलीहाट

गंगोलीहाट को बस डिपो बनाने की मांग मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

एनएचएल नेटवर्क📡

गंगोलीहाट । गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के तमाम संगठनों के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने गंगोलीहाट में परिवहन सुविधाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा है। उपजिलाधिकारी के माध्यम से भेजे गए इस ज्ञापन में गंगोलीहाट स्थित नवनिर्मित बस स्टेशन को श्बस डिपोश घोषित करने और यहाँ से विभिन्न महत्वपूर्ण रूटों पर बसों के संचालन की पुरजोर मांग की गई है।

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व संगठनों और स्थानीय जनता द्वारा हस्ताक्षरित इस पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी सोच के कारण गंगोलीहाट के प्रसिद्ध मंदिरों को मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत चयनित किया गया। मंदिरों के इस विकास से क्षेत्र में पर्यटन की गतिविधियों में काफी वृद्धि हुई है और श्रद्धालुओं व पर्यटकों की आवाजाही कई गुना बढ़ गई है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान परिवहन सुविधाएं बढ़ती भीड़ के लिए अपर्याप्त हैं। जनता ने मांग की है कि गंगोलीहाट को डिपो का दर्जा देते हुए निम्नलिखित रूटों पर

बसों का संचालन शुरू किया जाए। वाया गंगोलीहाट से जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ कालिका मेल प्रतिदिन एक बस थल-बेरीनाग और दूसरी वाया डुनी पनार मार्ग से संचालित हो वही गंगोलीहाट से राजध पानी देहरादून वाया जागेश्वर-अल्मोड़ा मार्ग,गंगोलीहाट से बरेली व चम्पावत खटीमा मार्ग गंगोलीहाट से नैनीताल हाई कोर्ट कमिश्नरी वाया रानीखेत नैनीताल मार्गगंगोलीहाट से दिल्ली वाया सेराघाट-कैंची धाम होते हुए इन रूटों पर सीधी बस सेवा उपलब्ध होने से न केवल स्थानीय निवासियों को सुविधा होगी बल्कि पर्यटन के माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। ज्ञापन में क्षेत्र के दर्जनों ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, सभासद व कई संगठनों के प्रमुख सहित व्यापार संघ अध्यक्ष हितेश खाती, ब्लाक प्रमुख विनोद कुमार, कई सरपंच वन पंचायत, राज्य आंदोलनकारी, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष संजेश मेहता, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह डोभाल, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अजा प्रकोष्ठ मनोज टम्टा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा रविन्द्र लाल वर्मा, यूथ आर्मी गौरव पंत, लिखित पंत, टीम एक कोशिश भगवती पंत सहित दर्जनों लोगों के हस्ताक्षर हैं। वही ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व प्रमुख लालित पाठक, कांग्रेस नगर अध्यक्ष दीपक धानिक, मनोज टम्टा, हयात सिंह बोरा, राजेंद्र पंत, मनोज उप्रेती, गौरव पंत, मनोज रावल, गोपाल सिंह, लिखित पंत शामिल रहे ।

Share This News