FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandराज्य

मृतक अंशु की मां का हाल चाल जानने के लिए विधायक फकीर राम टम्टा पहुचे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गंगोलीहाट।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।

गंगोलीहाट के ग्राम कोठेरा में आदमखोर बाघ द्वारा किए गए हमले में 2 वर्ष के अंशु की मृत्यु हो गयी थी। आज अंशु के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की साथ में तत्कालीक राहत का चैक दिया व मृतक अंशु की मां का हाल चाल जानने के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गंगोलीहाट जा कर डा. को उपचार में कोई कमी न हो इसके लिए निर्देशित किया एंव साथ ही वन विभाग के बड़े अधिकारीयों को बाघ को आदमखोर घोषित करने के लिए पत्र भी दिया। साथ में वन अधिकारी वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन सनवाल जी, एवं अन्य अधिकारी, जिला उपाध्याक्ष विमल रावल , प्रदेश महामंत्री अनुसूचित मोर्चा दर्पण कुमार , मडंल अध्यक्ष रमेश बोरा , जिला महामंत्री दीपक कार्की , सांसद जनसम्पर्क अधिकारी पंकज जोशी , विधायक प्रतिनिधि कृष्ण सिंह बोहरा , जिला पंचायत सदस्य कल्याण राम जी, सुरेश जोशी जी, दिनेश धानिक  हरीश दुर्गापाल , जोगा परगाई  एवं अन्य कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Share This News