थराली विकासखंड की ग्राम पंचायत गुमड से घुघटी,रणकोट होते हुए रतगांव तक 5 किलोमीटर मोटर सड़क के निर्माण के लिए प्रथम चरण की स्वीकृति मिली।

रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट।
थराली। पिछले दिनों थराली विधानसभा क्षेत्र के चारों ब्लाकों में 9 मोटर सड़कों एवं एक पैदल पुल के निर्माण के लिए प्रथम चरण की स्वीकृति मिलने के बाद मंगलवार को बहुप्रतीक्षित थराली विकासखंड की ग्राम पंचायत गुमड से घुघटी,रणकोट होते हुए रतगांव तक 5 किलोमीटर मोटर सड़क के निर्माण के लिए प्रथम चरण की स्वीकृति मिल गई हैं।जिस पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया हैं।

मंगलवार को संयुक्त सचिव श्याम सिंह के द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत गुमड गांव से घुघटी, रणकोट होते हुए रतगांव तक 5 किलोमीटर लंबी मोटर सड़क के निर्माण के लिए प्रथम चरण के लिए साढ़े सात लाख रुपए का प्राविधान किया गया हैं।इस स्वीकृति पर विधायक भूपाल राम टम्टा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया हैं।इस सड़क के निर्माण से डुंग्री से ढाडरबगढ़ – रतगांव मोटर सड़क जोकि जगह-जगह पर भूस्खलन के कारण अस्त-व्यस्त बनी हुई हैं। और इस सड़क के बीच में पड़ने वाले प्राणमती नदी पर निर्मित एक स्टील मोटर पुल बिते वर्षों में नदी की भेट चढ़ गया था। और इस वर्ष एक बार फिर से नदी में आयें फ्लेट के कारण इस नदी में बने मोटर वैलीब्रिज नदी की भेट चढ़ गया हैं। घुघटी से रतगांव तक मोटर सड़क का निर्माण होने से सर्वाधिक लाभ 5 हजार से अधिक आवादी वाले रतगांव को होगा।इस सड़क के निर्माण की स्वीकृति मिलने पर सोल विकास समिति के अध्यक्ष चरण सिंह रावत, भैकलताल-ब्रहमताल पर्यटन ,खेल एवं सांस्कृतिक विकास समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट, संयोजक प्रदीप फर्स्वाण, प्रधान महिपाल सिंह फर्स्वाण, राजेंद्र सिंह, दयाल सिंह फर्स्वाण,मदन सिंह आदि ने खुशी जाहिर करते हुए इस स्वीकृति पर विधायक टम्टा का आभार व्यक्त किया हैं।

