berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

जीजीआईसी बेरीनाग में ‘मेरा युवा भारत’ ने आयोजित की पेंटिंग प्रतियोगिता, छात्राओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ।

बेरीनाग संवाददाता। 

​बेरीनाग (पिथौरागढ़): ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत ‘मेरा युवा भारत’ पिथौरागढ़ की ओर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) बेरीनाग में ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ विषय पर भव्य पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

​प्रतियोगिता में विद्यालय की सैकड़ों छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी तूलिका के माध्यम से विकसित भारत के प्रति अपने विचारों को कैनवास पर उतारा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ममता धानिक ने प्रथम, नेहा पाठक ने द्वितीय और शिवांगी मेहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता व प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार, समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के सदस्य दीपक नेवालिया और जिला पंचायत सदस्य राहुल कुमार उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ‘मेरा युवा भारत’ पिथौरागढ़ की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। युवाओं को रचनात्मक कार्यों से जोड़ना और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करना समय की मांग है। उन्होंने संगठन से भविष्य में भी समाज हित में इसी प्रकार के कार्यक्रम निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।

​विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय की प्रधानाचार्या अनीता आर्या, सहायक अध्यापिका हिमानी बोरा, पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक व उपप्रधान योगेश महरा, धीरज जोशी और संगीता मेहरा मंचस्थ रहे।

​इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेविका भूमिका नेवलिया, किरन मेहरा, निकिता, प्रिया, शिवानी, अंकित पांडे, अभिषेक सहित ‘मेरा युवा भारत’ की जिला युवा अधिकारी शोभना धीमती एवं प्रशासनिक सहायक घनश्याम आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन धीरज जोशी द्वारा किया गया।

Share This News