berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

कोटगाड़ी धाम जूना आखड़ा के नागा साधु केशव गिरी हुऐ ब्रह्मलीन। 

एनएचएल नेटवर्क📡

बेरीनाग/ थल । प्रसिद्ध कोटगाड़ी धाम के नागा साधु बाबा केशवगिरी महाराज 65 वर्ष की आयु में शनिवार की देर रात 1 बजे रात ब्रह्मलीन हो गए हैं। बाबा केशव गिरी महाराज को आज दोपहर उनके अखाड़ा समुदाय और अनेक अनुवाईयों की उपस्थिति में बेरीनाग के पदिया डाना कुटिया में समाधि दे दी गई। इस मौके पर निरंजन गिरी, हरि गिरी, इन्द्र सिंह धानिक, दीपक सिंह धानिक,गोटू पाठक, अमित पाठक, हेम पन्त, गणेश सिंह बिष्ट आदि कई लोग मौजूद रहे।

Share This News