अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपाइयों ने किया योग ।

एनएचएल नेटवर्क📡
गंगोलीहाट 12 वें अंतराष्टीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष गंगोलीहाट संजेश मेहता के नेतृव में भाजपाइयों सहित आम लोगों ने योग कार्यक्रम का धूमधाम से आयोजन किया । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विवेकानंद इंटर कॉलेज गंगोलीहाट में प्रातः 6 बजे से सामूहिक योग किया गया । इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश पाठक ” गोलू ” ने ” करो योग रहो निरोग ” का संदेश देते हुए सभी लोगों से प्रतिदिन योग करने की अपील की । योग कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश पाठक (गोलु), विधायक प्रतिनिधि कृष्णा बोहरा , विवेकानंद इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य महिपाल मेहरा, हरीश दुर्गापाल सहित विद्यालय के भैया बहिन व आम जनता शामिल रही ।

