गंगोलीहाट मे गुलदार के हमले से नारायण सिह घायल,जिला अस्पताल में चल रहा उपचार।
एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।
गंगोलीहाट के टिम्टा बुगली मे दिन के 12 बजे नारायण सिह पुत्र केशर सिह निवासी रौतेडा उम्र 69 वर्ष को गुलदार ने हमलाकर घायल कर दिया। नारायण सिह दिन के 12 बजे अपने ही गाँव मे वार्षिक श्राद मे सामिल होने जा रहे थे घर से लगभग 50 मीटर दूर निकले ही थे कि घात लगाये गुलदार ने हमला कर उन्हे घायल कर दिया । जैसे ही गुलदार ने हमला किया उन्होने लाठी से गुलदार पर बचाव के लिये लाठी मारी व चिल्लाये उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर जंगल मे घास काट रही महिलाओ ने हल्ला किया और गुलदार ने जैसे ही लोगो की आवाज सुनी तो गुलदार जंगल की ओर भाग गया लेकिन नारायण सिह के हाथ व छाती में गुलदार ने जख्मी कर दिया है । ग्रामीण ने उन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गये जहा उनका उपचार किया जा रहा है।
“गुलदार के हमले से घायल होने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुच चुकी है और क्षेत्र मे गस्त कर रही है व लोगो को जागरूक किया जा रहा है। घायल की मुआवजे की कार्यवाही की जा रही है।”
वनक्षेत्राधिकारी चंदा मेहरा गंगोलीहाट।


