देवी के महाकाली,महालक्ष्मी और महासरस्वती के रूपों का सुनाया वृत्तांत।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता पूजा कार्की।
थल पिथौरागढ़। बलतिर गांव के नागीमल छुरमल मंदिर में आदर्श ग्राम बलतिर और अठखेत गांव के सौजन्य से श्रीमद् देवी भागवत महापुराण भक्ति भाव से चल रहा हैं.विभिन्न गांव की महिलाएं कथा सुनने के लिए उमड़ रहे हैं।

कथावाचक पंडित पीयूष उपाध्याय ने सातवें दिन की कथा में देवी के मुख्य शक्तियों में महाकाली,महालक्ष्मी और महा सरस्वती के रूप का बखान किया.कथा में महिषासुर वध, देवी के चंडी अवतारों और इनकी कृपा,शक्ति और भक्ति की महिमा बताई.आगे की कथा में भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता का वर्णन के साथ राजा परीक्षित के मोक्ष प्राप्ति की कथा का विस्तार से गुणगान किया.वहां यजमान कुंवर सिंह भैसोड़ा,आनंदी देवी,त्रिभुवन सिंह भैसोड़ा,हेमा देवी, हयात सिंह भैसोड़ा,षष्ठी भैसोड़ा, कवींद्र सिंह नेवे,हेमा नेवे, प्रहलाद सिंह भैसोड़ा,गोदावरी देवी ने पूरी कथा सुनी. आयोजन समिति के व्यवस्थापक सुरेंद्र सिंह भैसोड़ा और संयोजक महिराज सिंह भैसोड़ा ने सभी का आभार जताया.कथा के बाद महिला कीर्तन मंडली और संगीतमय भजन कीर्तन से भागवत मण्डप नागीमल छुरमल मन्दिर शाम से देर रात तक गुंजायमान हो रहा है.

