FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढपिथौरागढ़राज्य

नशे के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी

नशे के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी,
———

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

पिथौरागढ। थाना जाजरदेवल पुलिस एवं एस.ओ.जी. टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए 38 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व 02 पेटी बीयर के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार:-
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ सुखबीर सिंह के आदेशानुसार, विमल कुमार आचार्य अपर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ व आर0एस0रौतेला पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्ध सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है, थानाध्यक्ष जाजरदेवल, हेम चन्द्र तिवारी* एवं एस0ओ0जी0 प्रभारी उ0नि0 सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस एवं एस0 ओ0जी0 टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए चैकिंग के दौरान पण्डा निवासी बहादुर सिंह के मकान में किराये के कमरे में रहने वाले अभियुक्त अनिल सिंह पुत्र मोहन सिंह, उम्र – 31 वर्ष, निवासी – ग्राम- पण्डा थाना जाजरदेवल जिला पिथौरागढ़, को 38 अदद् पेटी अवैध अंग्रेजी शराब एवं 02 पेटी बीयर के साथ सायं 19.20 बजे, गिरफ्तार कर थाना जाजरदेवल लाया गया एवं उसके विरुद्ध थाना जाजरदेवल में मु0अ0 सं0-04/2021 धारा- 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी गण:-

थाना जाजरदेवल:-
थानाध्यक्ष जाजरदेवल हेम चन्द्र तिवारी, नैन सिंह, चालक- लाल सिंह ।
एस0ओ0जी0 टीम:-
सुरेश कम्बोज, बलवन्त सिंह, गोविन्द सिंह रौतेला, उमेश महर

Share This News