राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का भट्टीगांव में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय के मार्गदर्शन से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा भट्टी गांव में आयोजित होने वाले सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि भट्टी गांव के सभासद सुनील पंत ने किया। शिविर के शुभारंभ में स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पन्त ने स्वयंसेवियों को अपने लक्ष्य के प्रति सदैव जागरूक रहने की बात कही।

उन्होंने स्वयंसेवियों से भट्टी गांव एवं आस-पास के निवासियों को नशा मुक्ति अभियान, प्लास्टिक उन्मूलन अभियान चलाकर उससे होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने की अपील की। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. जे. एन. पंत ने स्वयंसेवियों को सात दिवसीय विशेष शिविर में अनुशासन एवं समर्पण की भावना से कार्य करने की सलाह दी एवं शिविर के संचालन की शुभकामनाएं दी। डॉ.लीलाधर मिश्र, डॉ. बी. एस. बिष्ट, डॉ. रेणु टम्टा ने अपने व्याख्यान से स्वयंसेवियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी गोस्वामी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर की रूपरेखा के विषय में स्वयंसेवियों को विस्तार से बताया। सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजली देवी यादव ने मुख्य अतिथि समेत समस्त आगंतुक अतिथिगण का आभार व्यक्त किया।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की डॉ. बीना लोहिया, डॉ. सन्तोषी, डॉ. रश्मि, नरेश चंद, मनोज परिहार, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।

