बेरीनाग महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मतदान जागरूकता रैली का आयोजन किया।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग के विद्यार्थियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मतदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डी.पी.भट्ट जी ने किया। रैली में महाविद्यालय के बी.एड. विभाग के समस्त प्रशिक्षुओं समेत महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। नाग मंदिर से बेरीनाग बाजार तक आयोजित होने वाली इस रैली में समस्त प्रतिभागियों ने मतदान से संबंधित उदघोष की गूंज के साथ स्थानीय मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया एवं आगामी 19 अप्रैल 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान में भागीदारी निभाने के लिये हस्ताक्षर कार्यक्रम भी चलाया गया। इस कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ मीनाक्षी गोस्वामी ने किया। इस अवसर पर बी. एड. विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉ. ममता जोशी, डा बबीता गुजियाल, रश्मि पंत एवं कर्मचारी मनोज परिहार, नरेश चंद एवं योगेश पंत उपस्थित रहे।

