बेरीनाग में कबाड़ के गोदाम में लगी आग, बड़ी घटना होने से टली।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। बेरीनाग नगर में जवाहर चौक के पास सोमवार को दोपहर 12 बजे अचानक गोदाम में रखे गत्तों में आग लग गई। जिससे कुछ समय में आग ने विकराल रूप ले लिया ।गोदाम से लगे हुए एक संटरिंग के गोदाम तक आग की लपटे पहुंच गई। आसपास के व्यापारी और घरों में रहने वाले लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया था ।जिससे पूरे क्षेत्र में धुंध फैल गई और आग फैलती रही। सूचना मिलते प्रभारी निरीक्षक उमराव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। और आग बुझाने के लिए नगरपालिका और जल संस्थान से टैंकरों को मौके पर भेजने को कहा। एक घंटे के बाद नगरपालिका का पानी का टैंकर पानी लेकर घटना स्थल पर पहुंचा। दो घंटे की कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दिन में आग लगने की घटना होने के कारण बड़ी घटना होने से टल गई ।लेकिन बीच बाजार में कबाड़ के बडे गोदाम में एक फायर सिलेंडर तक नही था। जिसको लेकर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं और गोदाम के पास से एक पैदल मार्ग और एनएच पर है। व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने बेरीनाग में फायर स्टेशन खोलने की मांग करते हुए जल संस्थान और नगरपालिका से हमेशा टैंकरों को पानी से भरकर रखने की मांग भी की है।
फायर स्टेशन की स्वीकृति के बाद ठंडे बस्ते में।
बेरीनाग। बेरीनाग में दो वर्ष सरकार के द्वारा फायर स्टेशन की स्वीकृति दी गई थी। जिस पर फायर विभाग के द्वारा इसकी भूमि भी देवीनगर के चयनित करने के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। लम्बे समय से यहां पर फायर स्टेशन खोलने की मांग की जा रही है। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड के वाहन पहुंचने में चार घंटे का समय लगता है पूर्व में भी आग लगने की घटना के बाद फायर स्टेशन खोलने की मांग उठती रही है।

