राजकीय इंटर कालेज गणाई गंगोली के एनसीसी कैडेटों ने पर्यावरण जन जागरूकता रैली निकाली।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

गणाई गंगोली।अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज के एनसीसी कैडेटों ने पर्यावरण जन जागरूकता रैली, स्वच्छता अभियान कार्यक्रम किया गया जिसके तहत पर्यावरण संरक्षण हेतु विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण का कार्य भी किया गया और संपूर्ण क्षेत्र वासियों को पर्यावरण संरक्षण करने हेतु प्रेरित किया। इस आयोजन को 77 यूके बटालियन एन सी सी अल्मोड़ा के कमान अधिकारी कर्नल जितेंद्र शर्मा के निर्देशानुसार विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप सिंह मेहता की उपस्थिति में  चेतन प्रकाश बोरा,सीटी  संजय सिंह खाती, सूबेदार जसवंत सिंह व एनसीसी  कैडेटों द्वारा प्रतिभा किया गया।

Share This News