नेताजी सरस्वती शिशु मंदिर का वार्षिक परीक्षाफल घोषित
नेताजी सरस्वती शिशु मंदिर का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

रिपोर्टर दीपक भारद्वाज सितारगंज
नेताजी सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विधालय रतन फार्म नम्बर 3 में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का शुभारम्भ प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष शीतल सिंघल प्रबन्धक महेश मित्तल कोषाध्यक्ष विपिन डालमिया व प्रधानाचार्य निताई चन्द मण्डल ने माँ सरस्वती के चित्र सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।प्रबंधक महेश मित्तल ने कहा कि पूरे वर्ष लाकडाउन के अंतर्गत बच्चों ने उत्तम पढाई कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का भरपूर प्रयास किया है जिन बच्चों ने मेहनत कम करी है वह आगामी वर्ष में अपनी भरपूर मेहनत से स्कूल का नाम रोशन करें। अध्यक्ष शीतल सिंघल ने स्कूल के प्रधानाचार्य व सभी अध्यापकों का आभार व्यक्त किया कि अध्यापकों की लगन व मेहनत से ही अच्छे परिणाम आते हैं। प्रबंध समिति द्वारा विधालय में टापर आने वाली बालिका वंशिका मिस्त्री को सर्वाधिक 89 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया, व प्रत्येक कक्षा में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले मेधावी छात्र व छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष शीतल सिंघल, प्रंबधक महेश मित्तल,कोषाध्यक्ष विपिन डालमिया, प्रधानाचार्य निताई चन्द मण्डल, अभिषेक सिंह,नरेन्द्र मित्तल,सुधीर मिस्त्री, देवदास हलदर,आलोक,आदि


