FEATUREDGeneralHealthLatestNewsuttarakhandउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क

न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क:-

देहरादून।उत्तराखंड में कोरोना दूसरी पारी की शुरुआत पहले की तुलना में अधिक खतरनाक अंदाज में करती दिखाई दे रही। पिछले 24 घंटों में 257 नए केसों से इसकी खौफनाक शक्ल दिखने लगी है। आला ये है कि एक लाख पॉज़िटिव केसों से अब महमारी के आंकड़े सिर्फ 485 केस पीछे रह गया है। जो दो दिनों का मामला भर दिख रहा है। शनिवार को शतक (126) ठोंकने वाला देहरादून फिर कोरोना हब बनता नजर आ रहा है। पिछले साल जब कोरोना ने मार्च में अपनी पारी शुरू की थी तो उसकी रफ्तार चंदेक केसों तक सीमित थी। इस बार शुरुआत ही शतक और दोहरे शतक से हुई है। ये आलम तब है जब कोरोना वैक्सीन सामने आ गई है। लोगों का टीकाकरण चल रहा। हजारों लोग कोरोना के शिकार होने के बाद ठीक हो गए। उनकी एंटी बॉडी बन चुकी है। इसके बावजूद इतनी अधिक तादाद में नए केसों के लगातार सामने आने से संकट गहराता दिख रहा है।

कुम्भ मेला और हरिद्वार कोरोना का मुख्य संवाहक न बन जाए। ये आशंका बन चुकी है। देहरादून और हरिद्वार (आज 73) फिर से कोरोना के प्रिय गढ़ बन रहे हैं। 14557 केसों के नतीज अभी लैब में बंद हैं। 1339 एक्टिव केस राज्य में हैं। 1709 मौतें अभी तक राज्य में कोरोना से हो चुकी है।

Share This News