berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढपिथौरागढ़बेरीनागराज्य

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन कार्यक्रम: महाविद्यालय बेरीनाग में

महाविद्यालय बेरीनाग में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन कार्यक्रम

न्‍यूज हाेम लाइव संवाददाता निशा पन्‍त

आज दिनांक 22-03-2021 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन हुआ । समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर जे एन पंत ने मानवीय मूल्य सेवा भाव, नैतिकता एवं अनुशासन पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत कर स्वयंसेविओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दीपक पंत एवं दीपा को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी का पुरस्कार दिया गया ।इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने अपना अनुभव साझा किया ।कार्यक्रम अधिकारी डॉ लीलाधर मिश्र ने महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर सीडी सूठा के कुशल मार्गदर्शन एवं आए हुए समस्त अधिकारियों का शिविर के सफल संचालन हेतु आभार जताया । डॉ प्रतिभा बिष्ट ने शिविर के स्वयंसेवकों को भविष्य में निरंतर समाज के प्रति जागरूक होने की बात कही । इस अवसर पर डॉ पार्वती ,डॉ दीपा पंत,डॉ गरिमा पुनेठा ,डॉ धीरज सिंह खाती ,डॉक्टर ओम प्रकाश, डॉ मीनाक्षी  तनुजा ,गोविंद सिंह जंगपांगी, नवीन पंत, कौशल उप्रेती आदि उपस्थित रहे।

Share This News