FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandचमोली

बधाण की नंदादेवी राजराजेश्वरी की लोकजात कैलाश रवानगी के तहत अपने 14 वें पड़ाव इच्छोली देवाल पहुंची।

हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।

थराली/देवाल। बधाण की नंदादेवी राजराजेश्वरी की लोकजात कैलाश रवानगी के तहत अपने 14 वें पड़ाव इच्छोली देवाल पहुंच गई है।इस दौरान धरातल्ला से लेकर इच्छोली तक नंदा भक्तों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।
गुरुवार को नंदा लोकजात यात्रा धरातल्ला से अपने अगले पड़ाव को रवाना होने के तहत प्रातः करीब 10 बजे धरातल्ला से दोपहर के भोजन के लिए धरामल्ला पहुंची इस दौरान दोनों गांव की प्रधान कला बिष्ट,लखन रावत,प्रेम सिंह रावत, विक्रम रावत,करण सिंह रावत, खुशाल रावत, अनंगपाल रावत, गोपाल रावत,शेर सिंह, अशोक रावत,चतुर सिंह,खिलाप रावत, मोहन सिंह, प्रताप बिष्ट, मोहन बिष्ट,दयाल बिष्ट, कुंवर सिंह,खंडक सिंह,शंकर दत्त मिश्रा, प्रकाश मिश्रा, दिनेश मिश्रा पूर्व प्रधान जोध सिंह बिष्ट,जानकी देवी, शांति देवी आदि के नेतृत्व में यात्रा का गांव में स्वागत एवं विदाई दी गई।

इसके बाद यात्रा करीब तीन बजे पूर्णा गांव पहुंची यहां पर प्रधान मनोज कुमार,भूवन मिश्रा,ललित मिश्रा, उमेश मिश्रा,मुन्ना मिश्रा, गोविंद सिंह पांगती, विपीन कोठारी, विनोद कुमार,नंदन आर्या, पूर्व तहसीलदार जयवीर राम आदि के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत कर विदा किया गया। करीब 5 बजे यात्रा देवाल बाजार पहुंची जहां पर नंदा भक्तों ने जोरदार जयकारे की यहां पर देर सायं तक देवी भक्त पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगी। देवाल में पूर्व प्रधान चंद्र मोहन मिश्रा, व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, व्यापारी प्रताप सिंह कठैत, राजू शाह, आनंद बिष्ट,हेम मिश्रा आदि ने यात्रा का स्वागत किया इसके बाद यात्रा देर सायं इच्छोली में रात्रि विश्राम के लिए पहुंची।इस दौरान बधाण के नंदादेवी समिति कुरूड के अध्यक्ष नरेश गौड़, पूर्व अध्यक्ष मंशाराम गौड़,कालिका गौड़,अनिल गौड़, सुभाष गौड़,हरि गौड़, राकेश गौड़, दिनेश गौड़, मनोहर गौड़, लक्ष्मी प्रसाद हटवाल आदि ने देवी भक्तों की पूजा सम्पन्न करवाईं।

Share This News