berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhppSportsuttarakhand

बेरीनाग में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ शुरू: मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में हजारों खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

बेरीनाग संवाददाता। 

​बेरीनाग (पिथौरागढ़): युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में आयोजित ‘मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी’ के तहत न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज हो गया है। बेरीनाग, लोहाथल, कांडे, क्वैराली और पातालभुवनेश्वर समेत विभिन्न न्याय पंचायतों में आयोजित इस महाकुंभ में हजारों बाल-युवा खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

​जीआईसी बेरीनाग के खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल ने किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ जीवन में खेलों का विशेष महत्त्व है। राज्य सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रोत्साहन और विभिन्न सुविधाएं प्रदान कर रही है। प्रतियोगिता के दौरान विजेता खिलाड़ियों को पदक, प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।

​प्रतियोगिताओं के परिणाम

​न्याय पंचायत बेरीनाग (जीआईसी बेरीनाग खेल मैदान)

  • ​अंडर-14 बालक वर्ग (60 मीटर दौड़):
    • ​प्रथम: कृष्णा महरा
    • ​द्वितीय: प्रियांशु महरा
    • ​तृतीय: तनुज कुमार
  • ​अंडर-14 बालिका वर्ग (60 मीटर दौड़):
    • ​प्रथम: शीतल
    • ​द्वितीय: मेघा
    • ​तृतीय: सौम्या
  • ​अंडर-14 बालक वर्ग (कबड्डी):
    • ​प्रथम: जीआईसी बेरीनाग
    • ​द्वितीय: साधना इंटर कॉलेज (खितोली)
    • ​तृतीय: बेरीनाग टीम

​न्याय पंचायत लोहाथल (जीआईसी कार्कीनगर खेल मैदान)

लोहाथल में खो-खो, कबड्डी और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

  • ​अंडर-14 बालिका वर्ग (कबड्डी):
    • ​प्रथम: संगौड़
    • ​द्वितीय: लोहाथल
    • ​तृतीय: धरमघर

​अन्य केंद्रों में भी उत्साह

इसके अलावा न्याय पंचायत कांडे की प्रतियोगिताएं जीआईसी कांडे किरौली, न्याय पंचायत क्वैराली की जीजीआईसी बेरीनाग और न्याय पंचायत पाताल भुवनेश्वर की प्रतियोगिताएं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाताल भुवनेश्वर में आयोजित की जा रही हैं।

​कार्यक्रम में उपस्थिति

इस अवसर पर प्रधानाचार्य धनी राम ग्वासीकोटी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक भट्ट, व्यायाम शिक्षक अशोक पंत, विनोद मेहरा, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता प्रदीप महरा, मदनमोहन रावत, दीपक रौतेला, लोहाथल प्रधान प्रतिनिधि आनंद सिंह, प्रधानाचार्य लता बिष्ट, ब्लॉक खेल समन्वयक प्रदीप पंत, भरत मारकोना और खुशाल रौतेला सहित कई गणमान्य लोग एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Share This News