राष्ट्रीय शिक्षा नीति के 6 वर्ष पूर्ण होने पर महाविद्यालय में क्विज प्रतियोगिता आयोजित, ग्रुप C बना विजेता।

विशेष संवाददाता, कुन्दन मेहता
गणाई गंगोली। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के सफलतापूर्वक लागू होने के 6 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 के दिशा-निर्देशन में आज, 12 अगस्त 2026 को महाविद्यालय परिसर में एक ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता का सफल संचालन चार अलग-अलग ग्रुपों के माध्यम से किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के बीच तीखा और बौद्धिक मुकाबला देखने को मिला। कड़े मुकाबले के बाद ग्रुप C ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। विजेता ग्रुप में अंशिका, ज्योति लोहिया, हर्षलता, मीनाक्षी और भावना शामिल रहीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सिद्धेश्वर सिंह ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रमुख आयामों, इसके उद्देश्यों तथा रोजगारपरक एवं व्यावहारिक शिक्षा प्रणाली के महत्व से विस्तारपूर्वक अवगत कराया।
इस पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन सांस्कृतिक समिति की संयोजक डॉ. दीप्ति बिष्ट एवं डॉ. गौरव कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर डॉ. नवीन चंद्र, डॉ. शीतल आर्या, डॉ. दीपक कोठारी, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. कल्पना जोशी, योग प्रशिक्षक प्रकाश पांडे सहित शिक्षणेतर कर्मचारी मनीष कुमार, मनोज उप्रेती, गोपाल चंद्र एवं बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

