सरकार के चार साल पूरे होने पर विकास खंड सभागार में जन जन की सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

एनएचएल नेटवर्क📡
बेरीनाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर विकास खंड सभागार में जन जन की सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विधायक फकीर राम टम्टा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चार साल में प्रदेश के विकास में तेजी से हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐतिहासिक यूसीसी कानून, सख्त नक़ल विरोधी कानून, सख्त धर्मांतरण कानून,भू कानून और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचा गया।इस मौके पर सरकारी विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए। लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख संगीता चनियाल मुख्य अतिथि फकीर राम टम्टा दर्जा राज्य मौत्री नारायण राम आर्य , पूर्व विधायक मीना गंगोला ,उपजिलाधिकारी खुशबू पाण्डेय, तहसीलदार वतन गुप्ता,जेष्ठ प्रमुख धीरज बिष्ट प्रदेश महामंत्री अनु मोर्चा दर्पण कुमार खंडविकास अधिकारी नवीन तिवारी, क्षेत्रीय युवाकल्याण अधिकारी गौरव चौहान,कुलदीप बोहरा चारू चंद्र पंत ग्राम प्रधान दीपक पंत,पंकज भंण्डारी, रतनाकर पाण्डेय, , संजय तिवारी,स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, राजस्व विभाग, बाल विकास, युवाकल्याण विभाग,कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग,तथा विभिन्न क्षेत्रों से समूहों की महिलाएं मौजूद रहे।

