10 मार्च को पंडित लोकरत्न पंत “गुमानी” के साहित्यिक योगदान पर होगा परिचर्चा का आयोजन।

एनएचएल नेटवर्क📡
बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई। बैठक में प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय ने बताया कि 10 मार्च-2026 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग पंडित लोकरत्न पंत “गुमानी” के जयंती के अवसर पर “गुमानी” का साहित्यिक योगदान” विषय पर उनके पैतृक स्थान उप्राणा, गंगोलीहाट में एक परिचर्चा का आयोजन करने जा रहा है। इस आयोजन में राजकीय महाविद्यालय गणाई गंगोली एवं राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट सह-आयोजक के रूप में हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रोफेसर उमा भट्ट( रिटायर्ड प्रोफेसर हिन्दी विभाग(कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल) शिरकत करेंगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रोफेसर सिध्देश्वर कुमार सिंह, प्रोफेसर जी. सी. पंत सहित साहित्य क्षेत्र से जुड़े हुए विद्वान अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। यह कार्यक्रम हिमालयन ग्राम विकास समिति, गुमानी होली उत्थान समिति उप्राणा,गंगोलीहाट के समस्त पदाधिकारियों के सहयोग से सम्पन्न होगा। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर समस्त प्राध्यापकों से ससमय उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

