देवाल पहुंचने पर देवाल के जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं, एवं आम जनता ने दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रमेश गड़िया का ढोल,नगाड़ों,फूल मालाओं, के साथ जोरदार स्वागत।

रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट।
थराली/देवाल। देर सांय अपने गृह ब्लाक देवाल पहुंचने पर देवाल के जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं, एवं आम जनता ने दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रमेश गड़िया का ढोल,नगाड़ों,फूल मालाओं, पटाखे छोड़ने के साथ ही जोरदार नारेबाजी करते हुए स्वागत किया। इस मौके पर टैक्सी स्टैंड से ब्लाक सभागार तक एक रैली निकाली जिस में भाजपाइयों ने रमेश गड़िया के समर्थन में जमकर नारेबाजी की इस दौरान गड़िया लोगों से बड़ी ही आत्मीयता से मिलते रहे। इसके बाद ब्लाक कार्यालय में आयोजित एक बैठक में राज्य मंत्री ने कहा कि राज्य के विकास के लिए वे पूरी तरह से प्रयासरत रहेंगे, उन्होंने देवाल क्षेत्र की जनता की समस्याओं का हरसंभव निराकरण करने का आश्वासन देते हुए पार्टीजनों से पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने की अपील की। लोगों की मांग पर इस क्षेत्र में भी जलागम के तहत कार्य करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, महामंत्री युवराज सिंह बसेड़ा, आनंद बिष्ट, जिपंस कृष्णा बिष्ट, युवामोर्चा अध्यक्ष सुबोध फरस्वाण,सांसद प्रतिनिधि नरेन्द्र बिष्ट, तेजपाल सिंह रावत, जितेंद्र बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद सहकारी समिति अध्यक्ष आलम सिंह बिष्ट, राजेन्द्र गड़िया, हरेंद्र गड़िया, नंदी कुनियाल, नंदा देवी, मंजू परिहार, सहित सैकड़ों लोगों ने गड़िया का स्वागत किया। देवाल के लोगों के भव्य स्वागत से गड़िया भी खासे गदगद दिखें।

