berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

हरेला पर्व के पावन उपलक्ष्य में  बेरीनाग वन क्षेत्र में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

 

एनएचएल नेटवर्क📡

बेरीनाग (पिथौरागढ़): हरेला पर्व के पावन उपलक्ष्य में  बेरीनाग वन क्षेत्र में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम वन क्षेत्र बेरीनाग के चौड़मन्या अनुभाग अंतर्गत, चौड़मन्या बीट के उत्तरी कोटेश्वर (कक्ष संख्या 5) स्थित ‘हरेला वन’ में संपन्न हुआ।

इस विशेष कार्यक्रम में विधायक  फकीर राम टम्टा ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी  चंदा महरा के नेतृत्व में वन विभाग के समस्त स्टाफ द्वारा वृक्षारोपण को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

पर्यावरण संरक्षण के इस पुनीत कार्य में सामाजिक कार्यकर्ता  दीपक नेवलिया एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य (पीपली) के साथ-साथ ग्राम प्रधान व वन पंचायत सरपंच (चचेरेत), ग्राम प्रधान व वन पंचायत सरपंच (आमहट) के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त क्षेत्र के अनेक उत्साही ग्रामीणों ने भी इस वृक्षारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

मुख्य कार्यक्रम के अतिरिक्त, वन क्षेत्र बेरीनाग के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर भी वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें वन पंचायत चौशाला, जोगुड़िया थल, ढनौली बेरीनाग,वर्षायत, बोंगाड़ और वन पंचायत भंडारी गांव के विभिन्न चिह्नित स्थलों पर स्थानीय ग्रामीणों व वन विभाग के सहयोग से अनेक फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम में उपस्थित विधायक फकीर राम ने कहा कि हरेला केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ हमारे अटूट जुड़ाव का प्रतीक है। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया। वन क्षेत्राधिकारी चंदा महारा ने उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानीय समुदायों का सहयोग ही वनों के संरक्षण में सबसे बड़ी शक्ति बताया।

Share This News