berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के बीडीएम के गड़बड़ी करने पर पूर्व सैनिक गंगा सिंह डांगी ने बैक के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किये।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग। बेरीनाग में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में बीडीएम अमीर सिद्धिकि को पूर्व सैनिक गंगा सिंह डांगी के द्वारा लाइफ इंश्योरेंस की किश्त जमा करने के लिए 7 लाख का चैक दो माह पूर्व जमा करने को दिया था। लेकिन दो माह के बाद भी रसीद और कोई बांड नहीं मिलने पर पूर्व सैनिक गंगा सिंह डांगी को शक हुआ तो वह सोमवार को एसबीआई बेरीनाग पहुंचे। जहां पर खाते की जानकारी ली तो पता चला की बीडीएम आमीर सिद्धिकि के द्वारा एसबीआई गंगोलीहाट के ब्रांच से अपने खाते में जमा कर दिया है जिसकी पूर्व सैनिक ने बेरीनाग के एसबीआई के शाखा प्रबंधक को शिकायत की। जिसके बाद आमिर सिद्धिकी से साढे तीन लाख पूर्व सैनिक को वापस कराये और शेष साढ़े तीन लाख दो दिन के भीतर जमा वापस लौटाने की बात कही। जिस पर पूर्व सैनिक गंगा सिंह डांगी ने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किये और इसकी शिकायत बेरीनाग कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को की।इसकी जानकारी मिलते ही व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत और भाजपा नेता मनीष पंत एसबीआई में पहुंचे और इसकी जांच करने की मांग करते हुए बैंक परिसर से बाहर करने की मांग की। व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत के नेतृत्व मे स्थानीय लोगों बेरीनाग कोतवाली पहुंची और आरोपी बीडीएम आमीर सिद्धिकि के खिलाफ कार्रवाई करने और इसके द्वारा किये गये इंश्योरेंस खातों की जांच करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। बताया जा रहा आरोपी बीडीएम आमीर सिद्धिकी के अंतर्गत एसबीआई बेरीनाग, गंगोलीहाट, दशाईथल, गणाई गंगोलीऔर कांडे किरौली में हैं।पर इसके द्वारा एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस खोले गये हैं वह भी जांच के घेरे में आ गये हैं वर्तमान में आमीर सिद्धिकि का वनभूलपूरा हल्द्वानी का निवासी है। वही अलग अलग स्थानों पर निवास करता है

जानकारी मिलते ही पूर्व सैनिक को साढ़े तीन लाख की धनराशि लौटा दी थी। बीडीएम की शिकायत एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस उच्च अधिकारियों को कर दी है। बैंक के द्वारा इंश्योरेंस नहीं किया गया है।

            संजय कुमार शाखा प्रबंधक एसबीआई बेरीनाग –

 पूर्व सैनिक और स्थानीय व्यापार संघ के द्वारा एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के बीडीएम के द्वारा धोखाधड़ी की तहरीर मिली है जांच के लिए टीम का गठन कर दिया है जांच के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

   नरेश कुमार गंगवार प्रभारी निरीक्षक बेरीनाग कोतवाली 

Share This News