महाकाली मन्दिर मे शारदीय नवरात्र के अवसर पर अष्टमी पर्व पर श्रद्धालुओं ने मां महाकाली मंदिर में पूजा अर्चना कर दर्शन किये।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।
गंगोलीहाट।विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नगर व महाकाली मन्दिर मे शारदीय नवरात्र के अवसर पर अष्टमी पर्व होने के कारण स्थानीय/ बाहरी श्रद्धालुओं द्वारा मां महाकाली मंदिर में पूजा/ अर्चना/दर्शन इत्यादि कार्यक्रम किये जा रहे हैं।स्थानीय/ बाहरी व्यापारियों द्वारा गंगोलीहाट बाजार में विभिन्न दुकानों के स्टॉल खिलौने की दुकाने,झूले,बर्तनों की दुकान,ऊनी गर्म कपड़े आदि लगाकर एकदिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है।

महाकाली मंदिर में कतारब्ध तरीके से पूजा अर्चना की जा रही है तथा महाकाली मंदिर में पिथौरागढ़ से आई भक्त मंडली एवं बागेश्वर से आई भक्त मंडली द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हजारों लोग लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं वर्तमान समय तक मेला शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।


