berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग में रामलीला के आठवें दिन शबरी मिलन से लंका दहन तक के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन। 

बेरीनाग संवाददाता। 

​बेरीनाग: नागदेव रामलीला समिति बेरीनाग के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव के आठवें दिन कलाकारों ने शबरी आश्रम प्रसंग से लेकर लंका दहन तक की लीला का शानदार मंचन किया। मंच पर जीवंत अभिनय को देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे और पूरा पंडाल जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा।

​आठवें दिन के मंचन में कलाकारों ने अपनी सशक्त अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवाया। मुख्य पात्रों में:

  • ​भगवान राम: रश्मि कन्याल
  • ​लक्ष्मण: ऋषभ राठौर
  • ​माता सीता: पलक शाह
  • ​माता शबरी: इंदिरा बाफिला
  • ​हनुमान: आनंद सिंह
  • ​सुग्रीव: सुमिता मिश्रा
  • ​जामवंत: रवि चन्याल
  • ​तारा: नीरज खनका
  • ​छोटा अंगद: हर्षवर्धन शाह
  • ​विभीषण: गोविन्द बिष्ट
  • ​रावण: जसवंत सिंह
  • ​मेघनाद: कुलदीप बोहरा
  • ​अक्षय कुमार: अंश धानिक
  • ​त्रिजटा: राहुल पाण्डेय

​हनुमान द्वारा अशोक वाटिका विध्वंस, अक्षय कुमार वध और लंका दहन के रोमांचक दृश्यों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।

​इस अवसर पर मुख्य रूप से आयुर्वेदिक एवं आयुष प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज कोहली, ज्येष्ठ प्रमुख धीरज बिष्ट, रामलीला समिति अध्यक्ष बलवंत सिंह धानिक, सचिव डी.एल. शाह, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कार्की, उपसचिव दीप बिष्ट, कमलेश पंत, जीवन सिंह धानिक, ललित बाफिला, अंशुल डांगी, डॉ. भीम कुमार, अनुज शेखर, मनोज पंत, टी.डी. उपाध्याय, प्रमोद उप्रेती, कैलाश चन्याल, किशन पंत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और मातृशक्ति उपस्थित रहे।

Share This News