मूलनारायण रामलीला कमेटी के द्वारा तृतीय दिवस की लीला में धनुष यज्ञ से लेकर परशुराम लक्ष्मण संवाद तक की रामलीला का मंचन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
चौकोडी मूलनारायण रामलीला कमेटी के द्वारा तृतीय दिवस की लीला में धनुष यज्ञ से लेकर परशुराम लक्ष्मण संवाद तक की रामलीला का मंचन किया गया। तृतीय दिवस पर मुख्य अतिथि आंगन रिसॉर्ट न्योली नेस्ट के बहादुर सिंह धर्मसत्तू पूर्व बैंक मैनेजर व गुलाब सिंह कोरंगा पूर्व फॉरेस्टर बागेश्वर रेंज रहे। राम की भूमिका तनिष्क कार्की, लक्ष्मण विवेक तिवाड़ी, सीता विनीत मेहरा ने निभाई। धनुष यज्ञ में देश विदेश के राजाओं ने शिव धनुष को देखकर हास परिहास किया। जिसमें बिहार के राजा की भूमिका में हरीश चुफाल दर्शकों को खूब भाए। तत्पश्चात श्रीराम ने शिव धनुष तोड़ा व जनक नंदनी सीता ने वरमाला पहनाई।

लीला का मुख्य आकर्षण परशुराम लक्ष्मण संवाद रहा। परशुराम की भूमिका चंचल मेहता के द्वारा निभाई गई। चौकोड़ी में ठंड के बाबजूद राम भक्त लीला देखने देर रात्रि तक बैठे रहे। इस मौके पर अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कार्की, उपाध्यक्ष दीपक उप्रेती, कोषाध्यक्ष जगदीश सुपयाल, प्रबन्धक हीरा सिंह गैड़ा, व्यवस्थापक हरीश खाती, संरक्षक मनोज सानी, हरीश चुफाल, हरीश कोरंगा, संगीत निर्देशक महेश जोशी, नितिन कुमार, गोल्डी खड़ायत, मंजू कार्की, निर्मला चुफाल, रेखा मेहरा, गीता पाठक, शंकर जोशी, खुशाल धानिक, मेकअप मास्टर धीरज जोशी, निर्मल डसीला, संजू कठायत, गणेश बृजवाल, नवीन पाठक, ललित कार्की आदि मौजूद रहे। लीला का संचालन वक्ता मैनेजर गिरीश तिवाड़ी जी ने किया।

