राष्ट्र जागरण में युवाओं की भागीदारीसुनिश्वित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अनुषांगिक संगठन सीमा जागरण मंच ने स्कूल-कालेजों में खेलकूद प्रतियोगिता व महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया

एनएचएल नेटवर्क।
देहरादूनराष्ट्र जागरण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्वित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अनुषांगिक संगठन सीमा जागरण मंच ने सीमांत जनपद के स्कूल-कालेजों में खेलकूद प्रतियोगिता व महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया है। सीमांत जनपदों प्रत्येक गांव के दून महानगर में रहने वाले लोगों को ‘मेरा गांव मेरा तीर्थ’ के साथ रिवर्स पलायन के लिए प्रेरित किया जाएगा। बताया गया कि उन्हें आत्मनिर्भर राष्ट्र जागरण व सीमावर्ती क्षेत्र के दूसरे दर्जे के सैनिक के रूप में तैयार करना संघ का लक्ष्य है। गुरुवार को देहरादून महानगर संघ कार्यालय धर्मपुर में युवा कार्यकर्ताओं की बैठक में आगामी कार्यक्रमों और युवाओं की प्रतियोगिताओं को लेकर मंथन हुआ। सीमा जागरण मंच के संगठनकर्ता आशीष वाजपेयी ने कहा कि उत्तराखंड के गांवों से पलायन कर शहरों में रहने वाले लोगों को सीमांत के गांवों में रहने वाले लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

