FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandउत्तराखंडपिथौरागढ

एल आई यू कर्मी गोपाल सिंह कुल्याल का  स्थानांतरण  पर व्यापार संघ एवं व्यापारियों ने भावभीनी विदाई दी।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।

गंगोलीहाट/ गंगोलीहाट क्षेत्र में 8 वर्ष से अधिक समय से अपनी सेवाएं दे रहे एल आई यू कर्मी गोपाल सिंह कुल्याल का बिगत दिनों उधमसिंह नगर जनपद के लिए स्थानांतरण हो जाने पर आज व्यापार संघ एवं व्यापारियों द्वारा उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।  कुल्याल द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान व्यापारियों एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। विदाई समारोह में व्यापार संघ अध्यक्ष हितेश खाती, उपाध्यक्ष जगदीश बोरा, महासचिव मनीष बिष्ट, जिला संगठन मंत्री प्रदीप पंत, वरिष्ठ व्यापारी हंन्सा दत पाठक, भूपेश पन्त, भगवती पन्त ,नारायण सिह बोरा, प्यारेलाल शाह, घनश्याम शाह, नीरज चौधरी, गिरीश पंन्त, किशन पाठक ,राजेंद्र पन्त सहित अनेक व्यापारी उपस्थित थे विदाई समारोह का संचालन किशन पाठक द्वारा किया गया।

Share This News