FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

पिथौरागढ़: सनवाल बैंड के पास ढाबे में शराब परोसते संचालक गिरफ्तार, अवैध अंग्रेजी शराब बरामद।

पिथौरागढ़ संवाददाता

​पिथौरागढ़। जनपद में होटल-ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने धारचूला रोड स्थित एक ढाबे पर छापेमारी कर अवैध रूप से शराब पिला रहे संचालक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

​मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर जिले में अवैध शराब और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग रोकने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पिथौरागढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम (उप-निरीक्षक ललित डंगवाल, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार और कांस्टेबल विनय गिरी) क्षेत्र में गश्त पर थी।

​धारचूला रोड पर सनवाल बैंड के पास स्थित एक ढाबे की अचानक चेकिंग की गई, तो वहां अफरा-तफरी मच गई। चेकिंग के दौरान ढाबा संचालक लोगों को बिठाकर अवैध रूप से शराब परोस रहा था।

​पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ढाबा संचालक विनोद कुमार (निवासी- रोड़ी जाजरदेवल) को गिरफ्तार कर लिया। मौके से अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

​पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होटल, ढाबों या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब पिलाने या हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share This News