berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

महाविद्यालय  में जंतु विज्ञान विभाग के तत्वावधान में ” जीव विज्ञान में आधुनिक तकनीक” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

एनएचएल नेटवर्क📡

बेरीनाग । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय की अध्यक्षता में जंतु विज्ञान विभाग के तत्वावधान में “जीव विज्ञान में आधुनिक तकनीक” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला का आयोजन हाइब्रिड मोड पर किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता डॉ. मुकेश सामंत असिस्टेंट प्रोफेसर(जंतु विज्ञान) डी. एस. बी. कैंपस नैनीताल रहे। कार्यशाला का आयोजन जंतु विज्ञान विभाग के विभाग प्रभारी डॉ. विशाल कुमार टम्टा के नेतृत्व में हुआ। कार्यशाला में मुख्य वक्ता डॉ. सामंत ने जीव विज्ञान में शोध की तकनीक एवं उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रकार की विधियों के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने मुख्य वक्ता से जीव विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछकर अपनी समस्याओं का निराकरण भी किया। मुख्य वक्ता ने अकैडमिक कैरियर से सम्बंधित जानकारी भी विद्यार्थियों के समक्ष साझा किया। वनस्पति विज्ञान विभाग के विभाग प्रभारी डॉ.जे.एन. पंत ने भी कार्यशाला में व्याख्यान प्रस्तुत किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय ने बताया कि इस कार्यशाला के आयोजन से विद्यार्थी शोध की आधुनिक तकनीक तथा विभिन्न विधियों से भलीभांति परिचित हो सकेंगे जिससे उनके शैक्षणिक जीवन में निपुणता आएगी। उन्होंने इस कार्यशाला को अति प्रासंगिक बताया। कार्यशाला के समापन के अवसर पर जंतु विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मुकेश लाल शाह ने मुख्य वक्ता समेत समस्त प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। गोष्ठी में डॉ. बी.एस. बिष्ट, डॉ. महेश विश्वकर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गोष्ठी में प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपा पंत समेत महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहेl

Share This News