राजकीय महाविद्यालय गणाई गंगोली “नशामुक्त देवभूमि उत्तराखंड “पर महाविद्यालय में शपथ ग्रहण समारोह एवम स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन।
राजकीय महाविद्यालय गणाई गंगोली “नशामुक्त देवभूमि उत्तराखंड “पर महाविद्यालय में शपथ ग्रहण समारोह एवम
स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन।

एनएचएल नेटवर्क।
गणाई गंगोली राजकीय महाविद्यालय गणाई गंगोली ,पिथौरागढ़ में एंट्री ड्रगसेल समिति के अंतर्गत नशाखोरी से दूर रहने हेतु एवम उसके प्रति जागरूक रहने हेतु विद्यार्थियों के लिए
नशामुक्त देवभूमि उत्तराखंड विषय के संदर्भित एक शपथ ग्रहण समारोह के साथ साथ स्लोगन प्रतियोगिता कार्यक्रम का भी आयोजन महाविद्यालय परिसर में ही किया गया है
आज के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सिद्धेश्वर सिंह द्वारा की गई इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य ने कहा कि इस देवभूमि को नशामुक्त उत्तराखंड बनाना हमारी नैतिक ही नही सामाजिक जिम्मेदारी है । इसके लिए हम सभी को प्रयत्नशील रहना चाहिए ।
नोडल अधिकारी मुनेश कुमार पाठक ने महाविद्यालय में उपस्थित सभी शिक्षकों , कार्मिको और विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई ।

स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से भी नशे से दूर रहकर अपने जीवन को कैसे अच्छा बनाया जा सकता है दर्शाया गया है
इस प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान – शिवानी बी ए द्वितीय
द्वितीय स्थान – दिया सिलकोटी बी ए द्वितीय
तृतीय स्थान – साक्षी मेहता बी ए द्वितीय
सान्त्वना पुरस्कार – दीया बोरा बी ए द्वितीय ने
प्राप्त किया ।

इन सभी विजयी प्रतिभागियों को एन्टीड्रगसेल समिति द्वारा पुरस्कृत भी किया गया । डॉ नवीन चंद्र ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। और सभी को महाविद्यालय की ओर से सूक्ष्म जलपान भी कराया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक आशीष अंशु मुनेश कुमार पाठक नवीन चंद्र अंकिता टम्टा प्रेमा पांडे ,शिक्षणेत्तर कर्मचारी जीवन बोरा विनोद बोरा मनीष कुमार गोपाल चंद्र , छात्र संघ के पदाधिकारी बलबंत सुयाल पारस बोरा इत्यादि और अधिकांशतः विद्यार्थी उपस्थित रहे। दो दिवस चले इस कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रेमा पांडे ने किया।

