berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

भारतीय ज्ञान परम्परा एवं जीव विज्ञान विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन।

बेरीनाग संवाददाता। 

बेरीनाग।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में प्राचार्य प्रोफेसर बी एम पाण्डेय के मार्गदर्शन में नई शिक्षा नीति 2020 के 6 वर्ष पूर्ण होने पर अखिल भारतीय शिक्षा समागम के तहत वनस्पति विज्ञान विभाग, जंतु विज्ञान विभाग एवं संस्कृत विभाग के संयुक्त तत्वाधान में “भारतीय ज्ञान परंपरा और जीव विज्ञान” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का हाइब्रिड मोड पर आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में उत्तराखंड मैती आन्दोलन के प्रणेता एवं पद्मश्री से सुशोभित डॉ कल्याण सिंह रावत जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो○ पाण्डेय जी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस उपलक्ष पर उन्होंने अपने संबोधन में स्थानीय एवं वैश्विक स्तर पर जीव-जंतुओं व भारतीय संस्कृति के बीच समन्वय स्थापित करने की बात कही। साथ ही उन्होंने बताया कि हमारे नीति-निर्धारकों को प्रकृति-संरक्षण हेतु एक सुदृढ़ SOP तैयार करना जरूरी है और हमे अपने व्यवहार में नियंत्रण करना जरूरी है।

तत्पश्चात ‌वनस्पति विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ○ हेमलता मैडम ने बताया कि भारतीय ज्ञान परंपरा विश्व की सबसे प्राचीन, समृद्ध और समग्र शिक्षा परंपराओं में से एक मानी जाती है उन्होंने आगे बताया कि प्राचीन भारत ने शिक्षा का उद्देश्य आत्म बोध, आत्म विकास और प्राकृतिक संरक्षण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना था। उन्होंने ये भी बताया कि आधुनिक वैज्ञानिक आज जिस जैव विविधता संरक्षण पर सोच रहे है वह सदियों से भारत के पारंपरिक ज्ञान में निहित है।

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता श्री रावत जी ने अपने व्याख्यान में भारत की ज्ञान प्रणाली में रची गई चरक संहिता, सुश्रुत संहिता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी, साथ ही ये भी बताया कि नालंदा विश्वविद्यालय, तक्षशिला विश्वविद्यालय में पुस्तकालय था जो कालांतर में धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि प्रतिदिन कितने जंगल का कटान किया जा रह है और हमें प्रकृति संरक्षण के लिए गंभीरता से कदम उठाने होगे जिससे आने वाले पीढ़ियाँ भी प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर सके। उन्होंने पृथ्वी के लगातार बढ़ते हुए तापमान पर भी गहन चर्चा की और आगाह किया कि यदि समय रहते प्रकृति और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण नहीं किया गया तो आने वाले समय में समूल सृष्टि के लिए रहना कठिन हो जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि उत्तराखंड एक भूकंप जोन में अति संवेदनशील क्षेत्र है और आने वाले समय में यदि प्रकृति के साथ छेड़छाड़ में कमी नहीं आयी तो भयंकर नुकसान होने की संभावना है।
श्री रावत ने आगे कहा है कि हिमालय की गोद में बसे हुए मखमली घास के मैदान बुग्यालों को जीवन का आधार बताते हुए कहा है कि बुग्याल हमारी भारतीय सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपरा के प्रतीक रहे हैं और हमें इसके संवर्धन के लिए स्थानीय स्तर पर जागरुकता अभियान चलाने की आवश्यकता है।

तत्पश्चात ‌वनस्पति विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ○ हेमलता ने बताया कि भारतीय ज्ञान परंपरा विश्व की सबसे प्राचीन, समृद्ध और समग्र शिक्षा परंपराओं में से एक मानी जाती है उन्होंने आगे बताया कि प्राचीन भारत ने शिक्षा का उद्देश्य आत्म बोध, आत्म विकास और प्राकृतिक संरक्षण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना था। उन्होंने ये भी बताया कि आधुनिक वैज्ञ

संगोष्ठी के अंत में संस्कृत विभाग की प्राध्यापक डॉ○ दीप्ति कार्की ने सबका धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन सुश्री रश्मि सेलवाल ने किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में तकनीकी सहायता डॉ○ महेश विश्वकर्मा ने की तथा डॉ○ अमन वर्मा, डॉ○ अश्वनी कुमार, डॉ○ मुकेश लाल शाह, डॉ○ टीका सिंह के द्वारा कार्यक्रम में पूर्ण योगदान दिया गया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share This News