राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “लक्ष्य निर्धारण” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

एनएचएल नेटवर्क📡
बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ” लक्ष्य निर्धारण” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में मुख्य वक्ता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय रहे। उक्त कार्यशाला में बी.एड. विभाग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।कार्यशाला में प्रोफेसर पाण्डेय ने लक्ष्य निर्धारण की प्रक्रिया तथा इसके महत्व पर अपने प्रेरणादायक व्याख्यान से विद्यार्थियों को लाभान्वित किया। उन्होंने बताया कि जीवन में किसी भी क्षेत्र में अग्रसर होने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना अति आवश्यक होता है। लक्ष्य निर्धारण किये बिना किसी भी क्षेत्र में सफलता की कल्पना अधूरी है। उन्होंने कहा कि अदृश्य को दृश्य बनाना तथा अपने गंतव्य तक पहुंचना लक्ष्य निर्धारण के उपरांत ही संभव है। इसके अलावा उन्होंने कांसस माइंड एंड सब-कांसस माइंड पर भी विद्यार्थियों को विस्तार से समझाया। कार्यशाला में बी. एड. विभाग के प्राध्यापक मनोज कुमार, रश्मि पंत समेत अन्य विद्यार्थियों ने भी बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।

