berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

हरेला सप्ताह के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बेरीनाग में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन।

एनएचएल नेटवर्क📡

बेरीनाग।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय के  मार्गदर्शन से हरेला सप्ताह के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में साइट्रस (Citrus) प्रजाति के फलदार वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण तथा हरित उत्तराखण्ड का संदेश दिया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रमेश टम्टा, रश्मि सेलवाल, डॉ. विशाल कुमार, डॉ. अमन वर्मा, मनोज परिहार, अन्य प्राध्यापकगण, कर्मचारी वर्ग, बी.एड. विभाग के प्रशिक्षु छात्र-छात्राएँ तथा एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए वृक्षों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय ने बताया कि हरेला पर्व उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय विरासत का प्रतीक है तथा वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।कार्यक्रम का समापन हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण तथा लगाए गए वृक्षों के संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Share This News