FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandमुनस्यारी

महाविद्यालय मुनस्यारी में  सूचना का अधिकार सप्ताह पर जागरूकता  कला और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

मुनस्यारी। स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी में  सूचना का अधिकार सप्ताह के दृष्टिगत छात्र छात्राओं और जन सामान्य में जागरूकता और समझ विकसित करने के लिये एक दिवसीय कला और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन, कार्यक्रम समन्यवक सूचना का अधिकार, डॉo राहुल पाण्डेय के निर्देशन में किया गया। कला प्रतियोगिता शीर्षक ‘सूचना का अधिकार अधिनियम’ पर किया गया। कला प्रतियोगिता का कुशलतापूर्वक आयोजन सुश्री निधि मारोठिया और डॉo राजेंद्र सिंह राणा द्वारा किया गया। कला प्रतियोगिता में सूचना अधिकार अधिनियम के विविध विषय वस्तुओं के प्रतीकात्मक पक्षों के द्वारा जन जागरूक किया गया। कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर भावना धामी, द्वितीय नीतू कुंवर और तृतीय स्थान पर जया पांगती रहीं। कला प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉo रितु और डॉo पुष्पा कालाकोटी द्वारा किया।
इसी क्रम में नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन ‘सूचना का अधिकार अधिनियम और जन समाज में जागरूकता’ विषय पर किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन डॉo मनीषा पांडे और और डॉo दिनेश चंद्र पांडे द्वारा किया गया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता के माध्यम से सूचना को प्राप्त करने की प्रक्रिया, सुशासन को उत्प्रेरित करने और निश्चित समयावधि में सूचना उपलब्ध ना कराए जाने पर विलंब शुल्क की अधिकतम सीमा को चित्रित किया। इस प्रतियोगिता में चंद्र सिंह बोनाल प्रथम, कमलेश सिंह ढोकती द्वितीय और स्वेता द्वीप तृतीय स्थान पर रहीं। उक्त प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉo प्रशांत जोशी और डॉo प्रेमा पांडे द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महाविद्यालय परिवार से  दुर्गेश कुमार शुक्ला,  चंद्र प्रकाश आर्या,  चेतन चंद जोशी, हेम चन्द्र द्विवेदी, शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण और छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।

Share This News