राज तिलक के साथ रामलीला का समापन।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। नगर में श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला के अंतिम में कुंभकर्ण वध, मेघनाथ वध और लंका में रावण में विलाप और रावण अहिरावण वार्ता और लंका में रावण का युद्ध से लेकर वध और श्रीराम की अयोध्या वापसी लेकर राजतिलक के साथ मंचन किया गया। राम लीला में राज्याभिषेक की नगर में भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाली गई और भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष बलवन्त सिंह धानिक धानिक ने सफ़ल आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त किया । मुख्य अतिथि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमवती पंत रहे । राम की भूमिका कल्पना महेता, लक्ष्मण की भावना कोंरंगा सीता की नेसा बाफिला , कुम्भकर्ण ललित बाफिला, मेधनाथ की जस्सू धानिक, रावण मोना पंत ने भूमिका निभाई । हारमोनियम मास्टर पंकज पंत, तबले पर संगत हरीश जोशी,पात्रों का मेकअप जग्गू बिष्ट , धीरज जोशी, अंशुल ने किया । वक्ता मनैजर गंगा सिंह सामंत ने रोचक अंदाज रामलीला का वर्णन किया ।
राम की भूमिका कल्पना , लक्ष्मण शिवांगी खनका सीता नेहा बाफिला, हनुमान राजेंद्र महरा,बाली अंशुल डांगी, सुग्रीव मनोज धानिक, रावण नानी बिष्ट, मेघनाथ जसवंत सिंह धानिक,विभीषण गोविंद बिष्ट , कुंभकर्ण कैलाश चनयाल, अहिरावण गिरिजा शंकर पाण्डेय , मकरध्वज ऋषभ राठौर ने भूमिका निभाई।इस मौके पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष बलवंत धानिक, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कार्की, उपाध्यक्ष जीवन धानिक, कमलेश पंत, सचिव देवेंद्र शाह, कोषाध्यक्ष ललित बाफिलाकिशनपंत, ,दीपबिष्ट,पंकज पंत, गौरव उप्रेती, हेम पन्त,अमित पाठक,, राजेश रावत, टी डी उपाध्याय,राहुल पांडेय,दीपक गोयल, अंशुल डांगी, प्रमोद उप्रेती, रवि कुमार,नीरज खनका,आशु वर्मा,सजूल धानिक, मनोज धानिक आदि मौजूद थे।

