Skip to content

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। पांखू कोटगाड़ी मोटर मार्ग कल रात की मूसलाधार बारिश से सडक मे बना स्कवर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। व सडक मे जगह जगह मलबा गिरने से सड़क बंद हो गई है।सड़क के बंद होने की जानकारी मिलते ही लोनिवि के अधिशासी अधिशासी अभियन्ता मनोज भट्ट, सहायक अभियंता श्रवण कुमार दीक्षित, अपर सहायक अभियंता विनोद प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और सड़क का जायजा लिया । इस मौके पर उन्होने लोगो से सड़क में आवागमन कम करने की अपील की हैं उन्होंने बताया कि मौसम ठीक होते ही सड़क खोलने की कार्रवाही की जायेगी तब तक लोग सडक पर भारी व हलके वाहनो से आागमन न करे ।