berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग में जाम की समस्या से लोग हो रहे परेशान।

बेरीनाग में जाम की समस्या से लोग हो रहे परेशान।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग। नगर वासियों को जाम की समस्या से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। प्रतिदिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। शहर का कोई भी सड़क ऐसी नहीं है, जहां जाम की समस्या से लोग परेशान नहीं हैं। सड़क किनारे दो पहिया व चार पहिया वाहनों को खड़ा करना जाम का प्रमुख कारण बन रहा है।

शहर में न तो पार्किंग की व्यवस्था है और न ही ट्रैफिक की। पुलिस बल को जाम हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है । सुबह नये बाजार मे सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें खड़ी हो गई और लोग जाम से परेशान होते रहे। वही मुख्य बाजार, पुरानी बाजार, नया बाजार जवाहर चौक रोड, के अलावा अन्य जगहों पर रुक-रुक कर जाम से लोग पूरे दिन जूझते रहे। मिनटों का सफर घंटों में तय करने को स्थानीय लोग मजबूर हो रहे हैं।

बेरीनाग मे लगातार जाम की समस्या बनी हुई है लोग अक्सर गाडियो को सडक किनारे खडे कर रहे है जिससे आये दिन जाम लग रहा है इस समस्या को देखते हुए पुलिस ने सडक किनारे खडे वाहनो का चालान करना शुरू कर दिया है इसी क्रम मे आज नो पार्किग जोन में खडे 9 वाहनो का चालान किये गये ।आगे भी हमारी यह कार्ररवाही जारी रहेगी। “प्रभात कुमार थाना प्रभारी बेरीनाग”।

Share This News