चौकोड़ी के नलों में तीन दिनों से पानी नहीं, लोग परेशान।
चौकोड़ी के नलों में तीन दिनों से पानी नहीं, लोग परेशान।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग । पर्यटक नगरी चौकोड़ी में पिछले तीन दिनों से नलों में पानी नहीं आने से लोग परेशान हैं। पानी के लिए लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। धारे – नौले से पानी ढोकर लोगों को दैनिक कार्य करने पड़ रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला चुफाल और सामाजिक कार्यकर्ता माया दत्त जोशी ने बताया कि चौकोड़ी में पेयजल व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमरा रही है। पिछले तीन दिनों से नलों में पानी का एक बूंद तक नहीं टपक रहा है। बताया कि विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला चुफाल ने पेयजल समस्या को लेकर सीएम हेल्प लाइन में भी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने बताया गया की पेयजल आपूर्ति सुचारू की जा रही है।

