जाखनी उप्रेती सहित कई गांव के लोगो ने वन विभाग और प्रशासन के खिलाप तहसील तक निकाला जुलूस, जमकर की नारेबाजी । एस डी एम को दिया ज्ञापन ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।
गंगोलीहाट। पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार आज निशा भंडारी ग्राम प्रधान जाखनी उप्रेती के नेतृत्व में( ग्रामीणों जाखनी उपरेती, भामा ,सुरखाल पाठक, डोबरी तोक द्वारा मां चामुंडा गेट पोस्ट ऑफिस लाइन से एक जुलूस वन विभाग एवं प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए मुख्य बाजार होते हुए तहसील कार्यालय गंगोलीहाट पहुंचकर उप जिलाधिकारी गंगोलीहाट को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अबरार अहमद गंगोलीहाट को बाघ द्वारा लगभग 60 मवेशी दो नन्हे बच्चे जिनमें से एक घायल की उपचार के दौरान मृत्यु हो चुकी है बाघ द्वारा दिन दिनदहाड़े गांव में पशु एवं लोगों पर हमले से गांव में भय का वातावरण बना होने से दिनांक 24 मई से स्कूल आदि बंद है विगत 1 माह से स्कूल बंद होने से बच्चों के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह बना हुआ है दिनांक 7/6/23 को पुनः हमले से भयभीत ग्रामीणों द्वारा बाघ को आदमखोर घोषित कर शीघ्र ग्राम वासियों को भयमुक्त किए जाने की मांग पर ठोस कार्रवाई ना होने पर ग्रामीणों द्वारा तहसील परिसर गंगोलीहाट में धरना प्रदर्शन आदि कार्यक्रम किये जाने की चेतावनी संबंधी ज्ञापन हस्तगत किया गया । उप जिलाधिकारी गंगोलीहाट के तहसील गंगोलीहाट पहुचने पर ग्रामीणों द्वारा उप जिलाधिकारी के समक्ष उपरोक्त समस्या के समाधान हेतु वार्ता किए जाने पर उपजिलाधिकारी द्वारा मनोज सनवाल वन क्षेत्राधिकारी गंगोलीहाट से दूरभाष पर वार्ता की गई जिस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी द्वारा दो बाघ पकड़े जाने के बाद अन्य बाघों के पकड़े जाने की अनुमति ना होने के संबंध में बताया गया एवं उक्त अनुमति प्रभागीय वन अधिकारी द्वारा पीसीएफ से आदेशित होने के पश्चात अग्रिम कार्रवाई के संबंध में अवगत कराया गया । वर्तमान समय में गांव में वन विभाग द्वारा मात्र एक पिंजरा लगाया गया है तथा दो वन विभाग के कर्मचारीयों द्बारा गशत किया जाना बताया जा रहा है। उप जिलाधिकारी वन विभाग ए के शुक्ला द्वारा ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि उक्त गुलदार को पकड़े जाने अथवा आदमखोर घोषित किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी पिथौरागढ़ एवं प्रभागीय वन अधिकारी पिथौरागढ़ से वार्ता कर उक्त समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा जुलूस प्रदर्शन में ग्राम प्रधान जाखिनी उप्रेती निशा भंडारी, ग्राम प्रधान धामा मंगल सिंह, पूर्व प्रधान जाखनी उपरेती पुष्कर सिंह, युवक मंगल दल अध्यक्ष चंचल सिंह भंडारी, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह जरमाल ,राजेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, कमल उपरेती, पूर्व प्रधान भामा पूरन सिंह बहादुर सिंह पूर्व प्रधान विमला भंडारी, भावना भंडारी, भगवान सिंह महरा ,सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।


