उत्तराखंड राज्य में लोक संस्कृति का प्रतीक प्रमुख त्योहार फूलदेई मनाया गया।

एनएचएल नेटवर्क।
उत्तराखंड राज्य की लोक संस्कृति और त्योहारों में प्रमुख त्योहार फूलदेई है।इस त्योहार में प्रकृक्तिवादी परंपराओं का समावेश मिलता है। कुमाऊ में नव वर्ष के आगमन का स्वागत अनूठे अंदाज में किया जाता है। पंचांग के अनुसार चैत्र मास के प्रथन दिन संक्रांति तिथि को पूरे उत्तराखंड में नव वर्ष के आगमन को लोक पर्व के रूप में मनाए जाने की परंपरा है। उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल में इसे फूलदेई, फुलारी तथा जौनसार में गोगा त्यौहार के रूप में मनाया जाता है।
इस त्योहार को मनाये जाने के पिछे यह मान्यता है कि नव वर्ष के पहले दिन द्वार पूजन करने से वर्ष भर घर में सुख समृद्धि रहती है हिंदू नव वर्ष का प्रथम दिन मीन संक्रांति अर्थात फूलदेई से शुरू होता है, चैत्र मास में ही बसंत ऋतु का आगमन भी होता है।इस दौरान प्रकृति अपने बेहतरीन रूप में विचरण करती है हर तरफ रंग बिरंगे फूल खिले रहते हैं ऊंची ऊंची पहाड़ियों से वर्फ पिघल जाती है, पहाड़ों में सर्दियों के मुश्किल दिन बीत जाते हैं बसंत ऋतु के आगमन से पहाड़ो में बुरांस के लाल फूलों की चादर ओढ़ने लगते हैं, पूरे पहाड़ों में इन दिनों रंग बिरंगे फूल खिले रहते हैं।
फूलदेई बसंत के आगमन पर व्यक्त की जाने वाली प्रसन्नता का उत्सव भी है, यह समय पहाड़ों में शीत की सिहरन से बाहर निकलकर धूप के स्वागत और फूलों के पल्लवित होने का समय भी होता है।
फूल देई के दिन नव वर्ष के स्वागत में घर के मुख्य द्वार तथा आंगन को ताजे गोबर व मिट्टी से लीपकर शुद्ध किया जाता है फूलदेई के दिन छोटे बच्चे एक छोटी डलिया जिसे स्थानी भाषा में छापरी कहा जाता है, में फूल, चावल, गुड़ तथा पैसे आदि रखकर टोलियां बनाकर द्वार पूजन हेतु जाते हैं और गांव के सभी घरो के मुख्य द्वार पर फूल तथा चावल चढ़ाकर फूल देई के गीत- फूलदेई छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार, ये देली से बारंम्बार नमस्कार। गाते हुए उस घर के सुख समृद्धि की कामना करते है। कामना करते हैं गृह स्वामी द्वारा इन बच्चों का स्वागत किया जाता है तथा इनको गुड़, चावल और दक्षिणा व आशीष लेकर विदा किया जाता है। अनेक स्थानों में इस बच्चों को फूलदेई में भेंट स्वरुप जो सामग्री मिलती है उसके पकवान बनाए जाते हैं। फूलदेई से प्राप्त चावल और गुङ से बच्चों के लिए हलवा छोई शाई आदि स्थानीय पकवान बनाए जाते हैं। इस दिन से ही कुमाऊं में भिटौली देने का सिलसिला भी आरंभ हो जाता है पूरे चैत्र माह में विवाहित बहन बेटियों को भिटौली देने की परंपरा है, भिटौली का मतलब भेंट (मुलाकात) करना तथा भेंट (उपहार) देना माना जाता है लड़की के ससुराल में जाकर उसे कपड़े, आभूषण, मिठाई, दक्षिणा तथा स्थानीय पकवान आदि भेंट स्वरूप दिए जाते हैं तथा उनकी खुशहाली की कामना करते है।
है। पूर्व में दूर रहने वाली बेटियों को भिटौली के रूप में मनीआर्डर द्वार दक्षिणा भेज देने का रिवाज भी रहा है, लेकिन तकनिकी विकास की वर्तमान दौर में देश विदेश में रहने वाली बहन बेटियों को भिटौली के रूप में ऑनलाइन माध्यम से भी भेंट इत्यादि भेजी जाती है। यह मान्यता है कि चैत्र माह में विवाहित बहन बेटियों को भिटौली देने से मायके में खुशहाली और समृद्धि आती है।

