पिथौरागढ़। लालकुंआ में अराजक तत्वों द्वारा पत्रकार के ऊपर हुए गंभीर हमले की नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया ने कड़ी निन्दा की ।

एनएचएल नेटवर्क।
पिथौरागढ़। लालकुंआ में अराजक तत्वों द्वारा पत्रकार के ऊपर हुए गंभीर हमले की नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया ने कड़ी निन्दा की । जिला इकाई के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार सुशील खत्री ने इस हमले को लोकतंत्र पर कुठारघात बताया। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से शीघ्र पत्रकार को सुरक्षा देने की बात कही।
जानकारी के अनुसार पत्रकार मुकेश कुमार कोतवाली के सामने स्थित एक किराने की दुकान से घरेलू सामान लेकर जा रहे थे। इस बीच उन पर अचानक हमला कर दिया गया। इस हमले में मुकेश कुमार के सिर पर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले, मुकेश कुमार ने ग्राम गंगापुर कबड़वाल में अवैध खनन और प्रदूषण के मुद्दों पर खबरें प्रकाशित की थी।, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई की थी।

