FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

पिथौरागढ़: 20 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक संपन्न, रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने पर रहा जोर।

पिथौरागढ़ संवाददाता। 

​पिथौरागढ़। विकास भवन सभागार में 20 सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) रामपाल सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की विभागवार प्रगति की समीक्षा की गई और अधिकारियों को जनहितैषी योजनाओं को समयबद्ध ढंग से धरातल पर उतारने के निर्देश दिए गए।

​समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने अवगत कराया कि जनपद में संचालित अधिकांश योजनाएं ‘ए’ श्रेणी में चल रही हैं। इस पर संतोष जताते हुए उपाध्यक्ष ने विभागीय कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। अधिकारी संवेदनशीलता, मानवीय दृष्टिकोण और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

​पहाड़ों से हो रहे पलायन पर चिंता व्यक्त करते हुए उपाध्यक्ष ने कहा कि पलायन पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही रिवर्स पलायन को गति देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार होमस्टे जैसी कई स्वरोजगारपरक योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के प्रचार-प्रसार और प्रभावी क्रियान्वयन से गांवों में ही आजीविका के साधन विकसित किए जा सकते हैं, जिससे स्थानीय आर्थिकी मजबूत होगी।

​बैठक में 20 सूत्रीय कार्यक्रम के सहायक निदेशक टी. एस. अन्ना, परियोजना निदेशक (डीआरडीए) आशीष पुनेठा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे. एस. चुफाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This News