FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandडीडीहाटपिथौरागढ

खाई में गिरे बाइक सवार का पुलिस ने शव बरामद किया।

एनएचएल नेटवर्क।

डीडीहाट थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय युवक की जान चली गई। युवक की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ और फायर यूनिट की टीम ने रविवार को शव को बरामद किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डीडीहाट के चौबाटी क्षेत्र के खितौला मझेड़ा गांव का निवासी खिलेश भट्ट (26) शनिवार को अपनी मोटरसाइकिल से घोरपट्टा से चौबाटी रोड की ओर घर लौट रहा था। उसकी पीठ पर पैराग्लाइडिंग का भारी बैग बंधा हुआ था। शाम करीब 5 बजे मऊपानी मोड़ के पास उसकी बाइक अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना 5 अप्रैल को कोतवाली डीडीहाट को मिली, जिसके बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

थानाध्यक्ष हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस, एसडीआरएफ और फायर यूनिट डीडीहाट की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन रात के अंधेरे के कारण शनिवार को खिलेश का पता नहीं चल सका। रविवार सुबह टीम ने फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद गहरी खाई से खिलेश भट्ट का शव बरामद किया। शव को खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया, जहां पंचनामा भरने के बाद इसे पोस्टमॉर्टम के लिए परिजनों की मौजूदगी में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि हादसे की वजह संभवतः बाइक का अनियंत्रित होना और भारी बैग के कारण संतुलन बिगड़ना हो सकता है। इस घटना से इलाके में शोक की लहर छा गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Share This News