berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

थाना दिवस में उठी जाम और ओवरस्पीडिंग की समस्या, पुलिस ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी।

एनएचएल नेटवर्क📡

​बेरीनाग: बेरीनाग कोतवाली में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार गंगवार की अध्यक्षता में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।  बैठक में स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।ट्रैफिक समस्या बाजार में लगातार लग रहे जाम और तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाने वाले चालकों (बाइकरों) पर लगाम लगाने की मांग की गई। ​सड़क सुरक्षा उड़ियारी बैंड थल मोटर मार्ग पर झाड़ियों के कारण दुर्घटना का अंदेशा जताया गया। साथ ही राईआगर कोटमन्या मार्ग में हादसे रोकने के लिए सुरक्षा उपाय करने की बात कही गई।

  प्रभारी कोतवाल नरेश कुमार गंगवार ने लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बिना लाइसेंस भांग की खेती करने वालों, अवैध खनन और अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही  मकान मालिकों को अपने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन  अनिवार्य रूप से कराने का निर्देश दिया।  क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का अनुरोध किया गया।

इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, महासचिव अमित सस्ते, दीपक कालाकोटी, मनोज शाह, मनीष पंत, अशोक पंत, मोहित, मनजीत सिंह, हरीश सिंह, एलआईयू प्रभारी विश्वराज, राकेश मेहरा, हेड कांस्टेबल मोहन सिंह, नरेंद्र मेहता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share This News